छत्तीसगढ़ / कोरबा

डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

 कोरबा। बारिश के मौसम में जिले में मौसमी बीमारियों में पाँव पसार लिया है। शहरी क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण डेंगू के लगातार केस मिल रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 सितंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के द्वारा डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर अजीत वसंत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. एन. केशरी ने जिले के नागरिकों से अपील किये है कि उपरोक्त सावधानी बरतकर अपने को डेंगू बीमारी से सुरक्षित रख सकते है।

डेंगू बुखार के उपसेक्स लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह से दवाइयों का सेवन करें। इस प्रचार-प्रसार रथ के द्वारा शहरी क्षेत्रों में घूम-घूम कर डेंगू बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिंदे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ज्योत्सना ग्वाल तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image