छत्तीसगढ़ / सुकमा

हर घर जल उत्सव समारोह का आयोजन

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव के निर्देशन में व सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन के मार्गदर्शन में विगत दिवस को जल जीवन मिशन के अंतर्गत सुकमा जिले के विकासखंड कोटा के दूरस्थ व अंदरूनी क्षेत्र पंचायत मेहता के तहत ग्राम पुसगुड़ा में हर घर जल उत्सव समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत सरपंच हिडमे कवासी, ग्राम पंचायत मुखिया एवं पटेल की उपस्थिति में ग्राम सभा प्रस्ताव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सौपा गया। कार्यक्रम में जल कर, सामुदायिक सहभागिता व स्वामित्व भावना से योजना का संचालन के साथ खास तौर पर वर्षाकालीन वर्षा जल संरक्षण कर सदूषण मुक्त शुद्ध पानी पीने के लाभों के बारे में शिक्षित किया गया।

इसी प्रकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड सुकमा के ग्राम गुफड़ी, पंचायत गुफड़ी में हर घर जल उत्सव समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत सचिव सोमा मरकाम ,अध्यापक, रोजगार सहायक वार्ड पंच ग्राम पंचायत मुखिया व पटेल की उपस्थिति में ग्राम सभा प्रस्ताव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सौपा गया।

Leave Your Comment

Click to reload image