छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

सहायक प्रोग्रामर जॉबदार अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति 9 अक्टूबर तक

एमसीबी। जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित हेतु सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) के लिए 3 अगस्त 2024 से 2 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त पद हेतु 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त आवेदन का चयन समिति द्वारा सूक्ष्म जांच किया, इसमें कुल पात्र आवेदनों की संख्या 51 एवं अपात्र आवेदनों की संख्या 57 प्राप्त हए हैं। उक्त आवदेनों की सूची का प्रकाशन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की वेबसाइट में अपलोड कराकर 09 अक्टूबर 2024 दोपहर 02ः00 बजे तक स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। अन्य माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image