छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रतिबंधित प्लास्टिक का सरकारी शराब दुकानों में सर्वाधिक उपयोग - कन्हैया

रायपुर । छत्तीसगढ़‌ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के नाम पर छोटे छोटे दुकानदार और ठेले खोमचे वालों पर होने वाली

कार्रवाई से दिखावा बताते हुए कहा की सरकारी शराब दुकानों के अहातों में प्रतिदिन प्रतिबंधित पानी पाऊच और गिलास हजारों की संख्या में बेचे जा रहे है जिसके

कारण पूरे क्षेत्र  की नालियां जाम हो गई है।उन्होंने कहा की सरकारी दुकानों में प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई की हिम्मत शासन प्रशासन नही जुटा पाता ।

 छोटी-छोटी दुकानों, सब्जी वालों, खोमचों से प्लास्टिक जप्ति को औपचारिकता बताते हुए कन्हैया अग्रवाल ने कहा की कार्रवाई करनी है तो निर्माण इकाई पर होनी

चाहिये । यदि प्रतिबंधित सामग्री का उत्पादन ही बंद हो जायेगा तो बाजर में सामग्री उपलब्ध ही नहीं होगी । प्रतिबंधित प्लास्टिक कारण गौवंश की मौत हो रही है, नाली-

नाला जाम होने से मच्छर पनपते है जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी हो रही है । 

Leave Your Comment

Click to reload image