छत्तीसगढ़ / जशपुर

पालकों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया गया जागरूक

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। इसी कढ़ी में जिले के फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा सेक्टर में अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई गई। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बेटियों  लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश में लड़कियों का बाल विवाह  रोकना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

 
 

कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करना  बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

सामाजिक जागरूकता लाना बेटियों के अधिकारियों के प्रति जागरूकता फैलाना शासन द्वारा बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करना।  योजना के तहत लाभान्वित करना साथ ही बाल विवाह कानूनों का सख्ती से पालन करना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image