छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

किरन्दुल के फुटबाल ग्राउंड में डीजे डांडिया नाइट्स की रही धूम

आज रंगारंग कार्यक्रम, ओपन गरबा - ग्रुप प्रतियोगिता और फायर शो के साथ होगा भव्य समापन ।


स्व. रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया तीसरे दिन के आयोजन का शुभारंभ ।


किरन्दुल :  नगर में नवरात्रि के इस पावन पर्व में पूरा शहर आज माता के भक्ति में डूबा हुआ है तो वही नगरवासी भी रास गरबा का आनंद लेने फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित डीजे  डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम मे पहुँच रहे है । अपने शानदार दूसरे वर्ष के आयोजन में ही यह डांडिया नाइट्स कार्यक्रम आज नगरवासियों का सबसे पसंदीदा कार्यक्रम बन चुका है और किरन्दुल बचेली सहित समूचे जिले भर से लोग भारतीय परिधानों में अपनी संस्कृति की जलक देते हुए गरबा करने इस आयोजन में आ रहे है । विगत 3दिनों से चल रहे इस आयोजन का आज भव्य समापन कार्यक्रम होगा जिसमें समस्त नागरिको के लिए ओपन गरबा के साथ ग्रुप प्रतियोगिता और प्राइज वितरण भी रखा गया । 

डीजे डांडिया नाइट्स के आयोजन समिति द्वारा तीसरे दिन के कार्यक्रम में भारतीय उद्योग के जनक रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मातारानी की आरती के साथ किरन्दुल नगरवासियो को रास गरबा की गीतों में खुद डांडिया करवाया । किरन्दुल नगर के सभी वर्ग के लोग इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है । आज फायर शो और प्राइज वितरण के साथ इस आयोजन का समापन किया जाएगा ।

डीजे डांडिया नाइट्स आयोजन समिति के संरक्षक राहुल महाजन ने बताया कि यह आयोजन किरन्दुल नगर के समस्त युवाओ द्वारा करवया जाता है और हमे नगर के हर वर्ग का समर्थन मिलता है और समस्त नगरवासियो को एक मंच पर लाने का सपने को साकार करता है ।

Leave Your Comment

Click to reload image