खेर माई पिनाकी दुर्गा उत्सव में देवेश शर्मा और इशरत जहां ने जशगीत से बांधा समां
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
13-Oct-2024
गौरेला: पुराना गौरेला के खेर माई पिनाकी दुर्गा उत्सव समिति में दुर्गा अष्टमी के रात में भव्य जगराता का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जसजीत गायक देवेश शर्मा और सुप्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां ने अपने भजनों से शानदार प्रस्तुति दी!गौरेला के खेर माई पिनाकी दुर्गा उत्सव समिति के आयोजक मुकेश दुबे, राकेश दुबे और सिद्धार्थ दुबे ने दुर्गा पंडाल में जगराता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जसजीत गायक देवेश शर्मा ने अपने भजनों से समा बांध दिया, देवेश शर्मा के प्रस्तुति ने लोगों को रम गए की घंटो भक्ति में झूमते नजर आए!देवेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति में पथरा के देवता, आमा पान के पत्री, और माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी!भजन गायिका इशरत जहां ने माता के हिंदी भजन और देश भक्ति गानों से लोगों का मनमोह लिया और देश भक्ति शायरी में लोगों ने जमकर तारीफ की!खेर माई पिनाकी दुर्गा उत्सव समिति ने हुए आयोजन में मरवाही विधायक सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए!