छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला नाबालिग छत्तीसगढ़ में मिला, साथ ले गई पुलिस

 राजनांदगांव। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का मुंबई पुलिस ने पता लगा लिया है। मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची और यहां से एक नाबालिग को अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक, शहर के सन सिटी निवासी अग्रवाल परिवार के 17 वर्षीय नाबालिग ने सोशल मीडिया के जरिए विमान में बम होने की अफवाह फैलाई थी। मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान को इमजरेंसी में नई दिल्ली में लैंड करवाया गया था।

 

Leave Your Comment

Click to reload image