बिलासपुर सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ओपीडी एक नवंबर से, तैयारी अंतिम चरण में
बिलासपुर। कोनी में 200 करोड़ की लागत से बनी राज्य के पहले सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का संचालन एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। निर्णय के तहत पहले चरण में अस्पताल का संचालन ओपीडी से शुरू किया जाएगा। इसमें बाहरी मरीज की जांच व उपचार। इसके बाद सिलसिलेवार अस्पताल की हर सुविधाओं को संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां गंभीर रोगों का इलाज हो सकेगा। इसमें मरीज के भर्ती होने के साथ ही ओटी और कैथलैब संचालन के साथ ही सभी डिपार्टमेंट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया निर्देश
इनका होगा इलाज
ये विभाग होंगे संचालित
-हृदय रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (कार्डियोलाजी विभाग व कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग)
- - किडनी रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (नेफ्रोलाजी विभाग व यूरोलाजी विभाग)
- - मस्तिष्क रोग से संबंधित मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (न्यूरोलाजी विभाग व न्यूरोसर्जरी विभाग)
- - अस्पताल की 12 मंजिल बनकर तैयार, प्रथम चरण में 100 आइसीयू समेत 244 बिस्तरों से होगी शुरुआत