छत्तीसगढ़ / दुर्ग

पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन

 दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवम्बर शुक्रवार को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवम्बर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image