छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

बिलासपुर मेडिकल कॉम्प्लेक्स, सेहत की हर जरूरत का ठिकाना

 

बिलासपुर मेडिकल कॉम्प्लेक्स, सेहत की हर जरूरत का ठिकाना, 30 सालों से संभाग की सेहत का रख रहा ख्याल

 बिलासपुर। तेलीपारा स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा और राज्य का दूसरा सबसे बड़ा दवा विक्रेताओं का केंद्र है। यह चार एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां जिलेभर के करीब 22 सौ रिटेल और 300 थोक दवा विक्रेता अपनी दुकानें संचालित करते हैं। इस बाजार से पूरे संभाग के साथ-साथ सरगुजा संभाग और अन्य क्षेत्रों में भी दवाओं और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति की जाती है। यहां एथिकल, जेनेरिक, कॉमन, सर्जिकल और मेडिकल उपकरणों की बड़ी रेंज उपलब्ध होती है।

 

प्रमुख समस्या

 

1. पार्किंग की कमीइस बड़े मेडिकल हब में हर दिन हजारों की संख्या में लोग दवाओं की खरीदारी करने आते हैं, लेकिन पार्किंग की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दवाओं की खेप लाने और दुकानों में रखवाने के दौरान अक्सर जाम लग जाता है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती है। इसके चलते व्यापार भी प्रभावित होता है और आने-जाने वालो को समस्या का सामना करना पड़ता है।
 
2. सार्वजनिक शौचालय की कमीव्यापारियों का कहना है कि मेडिकल काम्प्लेक्स में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से भी व्यापारियों और यहां आने वाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश व्यापारी अपने ग्राहकों को अपने निजी वाशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं, लेकिन व्यापार संघ इस समस्या के स्थाई समाधान के रूप में सार्वजनिक शौचालय की मांग कर रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image