छत्तीसगढ़ / धमतरी

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इनमें भखारा तहसील के ग्राम कचना निवासी श्री प्रेम कुमार यादव की मृत्यु होने पर उनके पिता भारत यादव को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम कचना के विजय यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी थामेश यादव, ग्राम फागुनदाह के पीयश साहू की मृत्यु होने पर उनके पिता चन्द्रशेखर साहू को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। ग्राम अमलीडीह के श्री हरखराम की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमिन बाई और ग्राम देवपुर के टकेश्वर साहू की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अनुराधा को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के तहत 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image