आज से शहर के तीन स्थानों में शुरू हो जाएगा पटाखा दुकान मुंगेली नाक स्थित ग्रीन गार्डन, सीएमडी कालेज ग्राउंड के साथ बुधवारी बाजार में लगेगी दुकाने
बिलासपुर। दीवाली पर्व के लिए पटाखा बाजार शुक्रवार से लग जाएगा। इस बार शहर में तीन बड़े पटाखा बाजार लगाए जा रहे है। इसमे मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में 45 दुकान, सीएमडी कालेज मैदान में 52 और बुधवारी बाजार तोरवा पुलिस थाना के सामने 68 दुकान लग रहा है। अस्थाई लाइसेंसधारी पटाखा संघ के अध्यक्ष सुनील बाजपेयी ने जानकारी दी कि इस बार शहरी क्षेत्र के लिए 97 अस्थाई पटाखा दुकान लग रहे है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी प्रतिबंधित पटाखे बचते है और पकड़ में आते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दमदार है स्वदेशी पटाखें
कुछ हद तक सस्ते हुए है पटाखा