छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

इंडी गठबंधन में कांग्रेस का लगातार गिर रहा है ग्राफ-- राजेश गुप्ता अग्रहरि जम्मू-कश्मीर सरकार में कांग्रेस को मंत्री तो क्या संतरी के लायक भी नहीं समझा गया

राजनांदगांव, हरियाणा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के निरंतर नीचे की ओर‌ जा रहे ग्राफ  पर तंज कसते हुए भाजपा शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने कहा कि लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की फिसड्डी प्रदर्शन व कांग्रेस  को मिल रही लगातार हार को लेकर उनके ‌इंडी गठबंधन के साथी उन्हें आंखें दिखाने से नहीं चूक रहे हैं, कांग्रेस के गिर रहे निरंतर ग्राफ से उनके गठबंधन साथियों के अलावा देश की जनता भी उसे महत्व नहीं दे रही, यहां तक कि  हाल में ही जम्मू - कश्मीर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मात्र 6‌ सीट पाने वाली कांग्रेस को उनके ही गठबंधन के साथी नेशनल कांफ्रेंस की उमर अब्दुल्ला वाली सरकार ने कांग्रेस को मंत्री तो क्या संतरी पद के लायक भी नहीं समझा। कांग्रेस की इस तरह की बेइज्जती व चुनावो में लगातार होने वाली हार से कांग्रेस के युवा नेता लगातार छिटक रहे हैं वहीं कांग्रेस के इस तरह की मटियामेटी प्रदर्शन से बरसो‌ से साथ रह रहे कांग्रेसी जिसमे देश प्रेम की भावना व सनातन धर्म के संस्कार है ऐसे वरिष्ठ जन व कांग्रेस के कार्यकर्ता निरंतर हतोत्साहित हो रहे है। श्री गुप्ता अग्रहरि ने कांग्रेस की‌ इस तरह‌‌ की स्थिति के लिए इसके युवराज राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता, उसका बाडी लेंग्वेज व परिवारवाद सहित देश के दुश्मनों को वरियता देने के अलावा मुस्लिम तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार,और आलू से सोना निकालने व जलेबी का कारखाना जैसे लाल बूझक्कड़ वाली बात जिम्मेदार है, यह सब बात भाजपा के लिए प्लस‌ पाइंट सिद्ध हो रहा है जो भविष्य के लिए देश हित में है। 

Leave Your Comment

Click to reload image