छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ राजनांदगांव का निर्वाचन संपन्न

 राजनांदगांव।  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ राजनांदगांव का निर्वाचन डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य उमेश कुमार हथेल को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सभी आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पुरूष के लिए विष्णु प्रसाद साव, टोमन साहू,  राकेश भावते को एवं उपाध्यक्ष महिला के लिए  वर्षा अग्रवाल, नीना खंडेलवाल, उषा चटर्जी तथा कोषाध्यक्ष हेतु आलोक बिंदल चुना। उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राजेन्द्र गोलछा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त प्रवास सिंह बघेल, जिला सचिव देवेन्द्र अंबादे सहित अन्य सदस्य व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image