छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल में रिटायर शिक्षक के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन, 700 लोगों ने न्योता का उठाया लुत्फ

 बिलासपुर। पंडित रामदुलारे दुबे स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा में आज विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के रिटायर्ड व्यायाम शिक्षक प्रताप कुमार पाटनवार द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। पाटनवार ने विद्यालय शिक्षा विभाग में 41 वर्षों से अधिक सेवा दी है और इस अवसर पर उन्होंने अपने सहयोगियों और विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर एक भावुक विदाई ली।

प्रताप कुमार पाटनवार ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी अर्जित किया है, उसका श्रेय इस विद्यालय को है। इस न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को खुशी देने का छोटा-सा प्रयास है। इस आयोजन में विद्यालय के प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों सहित लगभग 700 लोगों ने भोजन का आनंद लिया। छात्रों ने न्योता भोज में पूरी, पनीर, छोले, रायता, दाल, चावल, पापड़, अचार, सलाद, और दो प्रकार के मिठाई का स्वाद चखा। स्कूली छात्रों सौरभ यादव, अनामिका भास्कर, अंशु गढ़ेवाल और प्रीतम साहू ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे अतिथि हुए शामिल

 

न्योता भोज कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, समग्र शिक्षा एडीपीओ अनिल तिवारी और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राजेश दुसेजा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय प्रयास बताया और न्योता भोज योजना की अहमियत को रेखांकित किया। वही विद्यालय की ओर से प्राचार्य निशा तिवारी, पूर्णिमा मिश्रा, पी. मंडल, एच.एल. सोनले समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image