दीपावली त्यौहार पर हुडदंग करने वालों पर पुलिस का प्रहार
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा दीपावली त्योहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आम जन की सुरक्षा बनाये रखने हेतु क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर हुडदंग करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है के परिपालन मे थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु छोटे - बडे लडाई झगडा पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं दीपावली त्यौहार मे हुडदंग करने वाले 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।