उसलापुर में खुलेगा फूड प्लाजा, नए व्यंजनों के मिलेंगे विकल्प,ब्रजराजनगर, अंबिकापुर व उमरिया में सुविधा देने की तैयारी
बिलासपुर। उसलापुर, ब्रजराजनगर, अंबिकापुर व उमरिया रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यहां उन्हें नए व्यंजनों का विकल्प मिलेगा। आइआरसीटीसी के फूड प्लाजा व फास्ट फूड यूनिट खोलने के प्रस्ताव पर रेलवे ने सहमति दे दी है। अनुमति के साथ उन जगह भी चिंहित कर ली गई है। अब अतिशीघ्र आइआरसीटीसी आनलाइन निविदा जारी करेगा। चारों रेलवे स्टेशन बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत हैं। पहले यह छोटे स्टेशन हुआ करते थे। अब इन्हें विकसित करने के साथ सुविधाओं का विस्तार और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
जानिए किस प्लेटफार्म पर मिलेगी सुविधा
उसलापुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक में फूड प्लाज़ा व दो- तीन में फास्ट फूड यूनिट0 ब्रजराजनगर स्टेशन के प्लेटफार्म दो- तीन में फास्ट फूड यूनिट
अंबिकापुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक में फास्ट फूड यूनिट
उमरिया स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर फास्ट फूड यूनिट
उसलापुर शहर का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन