छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया राज्योत्सव में लागाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन

नारायणपुर।   05 नवंबर को जिले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्योत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की समस्त विभाग एवं अन्य विभाग द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनीय लगाया गया।

जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली पर आधारित फसल उत्पादन के साथ-साथ पषुपालन, मछली पालन, बटेर पालन, मुर्गी पालन इत्यादि से कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देष्य से प्रदर्शनीय लगाया गया था, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

द्वितीय स्थान पर पंचायत विभाग और तृतीय स्थान रेशम विभाग को प्राप्त हुआ एवं सात्वना पुरस्कार के रूप में आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मिलेट कैफे द्वारा लघु धान्य फसल (कोदो, कुटकी व रागी) द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे-डोसा, ईडली, बड़ा, केक, मॉल्ट एवं अन्य उत्पाद का प्रदर्षन किया गया जिसके माध्यम से लोगो को लघु धान्य फसलों में उपलब्ध पोषक तत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं उसके महत्व पर जागरूक किया गया।

 
 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया गया जिसके द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर को उत्कृष्ट स्टॉल प्रदर्शनीय हेतु प्रथम पुरस्कार प्रदाय किया गया साथ ही कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा प्रदर्शनीओ की सराहना की गई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image