सामान्य ज्ञान

चीकू का सेवन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

 मीठे-मीठे चीकू का मौसम आ चूका है। बाज़ारों में इस समय चीकू खूब बिक्री हो रही है। इसका रसीला और मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चीकू पोषक तत्वों का भी भंडार है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, और फ़ाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में चीकू खाने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं? 

चीकू खाने के फ़ायदे:

पाचन बेहतर होता है: गर्मियों में ज़्यादातार लोगों का पाचन खराब होता है। ऐसे में चीकू का सेवन फायदेमंद हो सकता है। चीकू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करके आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। एसिड रिफ्लक्स, चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस), और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थितियों के लिए केवल फाइबर से अधिक की आवश्यकता होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत: चीकू में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। पोषण विशेषज्ञों मानते हैं कि कैल्शियम, विटामिन डी और मैग्नीशियम युक्त आहार से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। ऐसे में मजबूत हड्डियों के लिए सूरज की रोशनी, दूध से बने उत्पाद और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ के साथ आप डाइट में चीकू को भी शामिल कर सकते हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image