सामान्य ज्ञान

वजन घटाने में मदद करता है जामुन

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये एक ऐसा फल है, जिससे ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीज जितनी चाहें जामुन खा सकते हैं। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

जामुन हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जामुन में पोटैशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 
 

जामुन फाइबर से भरपूर और लो कैलोरी फूड है, जिससे पेट आसानी से भर जाता है और मोटापा कम होता है। जामुन से पाचन बेहतर होता है इसलिए वेट लॉस डाइट में जामुन जरूर शामिल करें।

जामुन में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। जामुन खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। जामुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

 
 

जिन लोगों को मुंह से खून आता है उन्हें जामुन जरूर खानी चाहिए। मसूड़ों से खून आने की शिकायत होने पर जामुन फायदेमंद होती है। इसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ में सुधार लाते हैं।

जामुन को विटामिन और मिनरल का पावरहाउस है। जामुन में विटामिन-ए, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image