रोचक तथ्य

आज का राशिफल: लक्ष्मी योग से आज मिल रहा वृषभ

 मेष राशि: मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको आज नौकरी में कोई लाभदायक मौका मिलेगा। दोस्तों से आप सहयोग पाएंगे।

 

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन रोमांटिक रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलगा। नौकरी में आपका दिन आज उत्साहवर्धक रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज कमाई से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज करियर में कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से आपको अपनी कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। पहले से चली आ रही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आप कोई नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। कोई मित्र या सहकर्मी आपका मदद कर सकता है।

कर्क राशि: आज साल का पहला शुक्रवार कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के साथ ही साथ अपने खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपका कुछ उलझन का सामना करना होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी की वजह से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा। आपको पिता और घर परे वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी चाहत आपकी पूरी होगी। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। अगर आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो इसका भी आपको फायदा मिल सकता है। 

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। और आपका कामकाज भी आज अच्छा चलेगा। नौकरी में आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आप आज बिजनेस में भी कुछ नया कर पाएंगे। 

तुला राशि: तुला राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी शुभ काम में भाग लेंगे। यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। कुछ अटके पुराने काम को भी निपटाना होगा। भाइयों से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आज मतभेद भी होने की आशंका है। 

धनु राशि: धनु राशि के जातको के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आप आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। 

मकर राशि: मकर राशि,अनचाहे खर्च आज होंगे

आज का दिन मकर राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपका पैसा फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे आपके तालमेल बना रहेगा लेकिन सेहत को लेकर आपको आज सजग रहना होगा। आपको आज कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे।

आज भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपकी किसी दुविधा और उलझन का समाधान होगा। आप आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप आज चतुर बुद्धि से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई मित्र या परिचित आपकी आज मदद कर सकता है।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आया है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ साथ आपको आज सहकर्मियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image