मध्य प्रदेश

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से आएगी ठंड

 इंदौर। इंदौर से मानसून के विदाई की घोषणा हो गई लेकिन अभी तक ठंड ने शहर में दस्तक नहीं दी है। सर्दी के अहसास के लिए अभी शहरवासियों को इंतजार करना होगा। अगले सप्ताह में शहरवासियों को दोपहर में निकलने वाली धूप के कारण गर्मी व उमस का अहसास होगा।

इंदौर में शनिवार को मौसम विभाग ने मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। इस साल इंदौर शहर में 901.4 मिमी बारिश यानी 35 इंच से कुछ ज्यादा। इस साल शहर में औसत से 28 मिमी कम बारिश हुई। अभी कुछ दिन सुबह धुंध छाई रहेगी और इसी महीने के अंत तक ठंड पड़ने लगेगी।

अभी नहीं हुई ठंड की शुरुआत

 

 

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर में सप्ताहभर सुबह के समय धुंध व कोहरे का असर कुछ समय के लिए दिखाई देगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, फिलहाल कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी ठंड की शुरुआत नहीं हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image