मध्य प्रदेश

इंदौर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खुरासिया बने केरल टीम के मुख्य कोच, MP में तैयार कर चुके हैं कई खिलाड़ी

  इंदौर। अपने कुशल प्रशिक्षण से मध्य प्रदेश में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पौध तैयार करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया अब केरल में खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। खुरासिया के अनुभव को देखते हुए केरल क्रिकेट संघ ने उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी है। केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी।

अमय के मार्गदर्शन में केरल टीम त्रिवेंद्रम में अभ्यास में जुटी है। केरल की टीम गत सत्र में नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई थी। इसके बाद से राज्य संगठन प्रदर्शन में सुधार के लिए किसी अनुभवी कोच की तलाश में था। केरल का मुख्य कोच बनने के लिए कई दिग्गजों में होड़ थी। खुरासिया के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शान टैट भी इस पद के दावेदार थे। टैट इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। मगर केरल क्रिकेट संघ ने खुरासिया के प्रशिक्षण के तरीकों पर भरोसा जताया। केरल टीम को कई बड़े नाम कोचिंग दे चुके हैं, जिनमें डेव वाटमोर जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image