भारत से लेकर बांग्लादेश और तुर्कीये तक हैं हानिया आमिर के चाहने वाले
इंदौर। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने शानदार अभिनय के दम पर दुनिया में नाम कमाया है। खासतौर पर उनके सीरियल पाकिस्तान ही नहीं, भारत, बांग्लादेश और तुर्कीये तक देखे जाते हैं.
हानिया आमिर ने ‘दिलरुबा’, ‘तितली’, ‘इश्किया’, ‘संग-ए-माह’ और ‘मुझे प्यार हुआ था’ जैसे पाप्युलर पाकिस्तानी सीरियलों में काम किया है। इस साल अपना 27वां जन्मदिन (12 फरवरी 1997) मनाने वालीं हानिया पाकिस्तान की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं।
‘मुझे प्यार हुआ था’ के एक सीरियल के लिए उन्हें 3 लाख पाकिस्तान रुपए चुकाए गए। भारतीय रुपए में यह राशि 90,000 रुपए होती है। इससे पहले वे एक एपिसोड के 4 लाख रुपए (1.20 लाख भारतीय रुपए) तक चार्ज कर चुकी हैं।