मध्य प्रदेश

विजयपुर उप चुनाव में रामनिवास रावत होंगे भाजपा प्रत्याशी, बुधनी के लिए बनेगा पैनल

 भोपाल।विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है, वहीं बुधनी के लिए पैनल बनाया जाएगा। इसी के आधर पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। भाजपा ने दोनों उपचुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

प्रभारी और सह प्रभारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके है, पार्टी संगठन ने मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसके लिए बैठक आयोजित हुई है। विजयपुर में रामनिवास रावत को ही प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लग गई है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और मंत्री बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुई बुधनी विधानसभा सीट पर भी नामों का पैनल तैयार किया गया है। बुधनी विधानसभा सीट से दावेदारों में रमाकांत भार्गव, रंजीत सिंह चौहान और शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम शामिल हैं।

 

प्रत्याशी चयन में प्रभारी और सह प्रभारी की रिपोर्ट महत्वपूर्ण

विधायकों के इस्तीफे से रिक्त हुई बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दिए थे। करण सिंह वर्मा को बुधनी विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सह प्रभारी बनाए गए। इसके साथ ही कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को विजयपुर विधानसभा का प्रभारी और पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे को सह प्रभारी बनाया गया है। इन्होंने इन दोनों ही सीटों पर बैठकें कर पार्टी के पक्ष में माहौल को टटोला है तो वहीं प्रत्याशी चयन की कवायद भी की।

Leave Your Comment

Click to reload image