मध्य प्रदेश

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली करेंगे कमाल… सचिन, द्रविड़, गावस्कर की लिस्ट में होंगे शामिल

 इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, बुधवार से बेंगलुरु शुरू हो रहा है। इस टेस्ट मैच में सभी नजर विराट कोहली पर होगी।

विराट कोहली टेस्ट मैचों में 9000 रन से सिर्फ 53 रन पीछे है। फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली पहले टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले विराट भारत के चौथे बल्लेबाज होंगे।

 

उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर यह कमाल कर चुके हैं। लिस्ट में 15,921 टेस्ट रनों के साथ सचिन तेंडुलकर सबसे पर है। राहुल द्रविड़ ने 13,265 रन, तो सुनील गावस्कर ने 10,122 रन बनाए हैं।

रविचंद्रन अश्विन के निशाने पर कुंबले का रिकॉर्ड

टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट और 5 विकेट लेने के मामले में अभी रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ी अभी 37 बार पांच विकेट ले चुके हैं, जबकि 10 विकेट लेने के मामले में भी 8-8 बार की बराबरी पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कुंबले से आगे निकल जाएंगे।

दुनिया में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वालों की लिस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (67 बार) सबसे ऊपर है। एक बार और पांच विकेट लेकर अश्विन लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। वहीं सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड रिचर्ड हेडली और रंगना हेराथ के नाम है। अश्विन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image