मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव का एलान आज, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

 इंदौर। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज (मंगलवार) करेगा। इलेक्शन कमीशन दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह एक फेज में मतदान हो सकता है।

वहीं, झारखंड में पांच चरण में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रह सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा।

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर होगा मतदान

राज्य की 288 सीटों पर मतदान होना है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला था। हालांकि आंतरिक कलह के कारण शिवसेना ने गठबंधन तोड़ दिया और एनसीपी के साथ मिलकर बनाया।

 

भारतीय राष्ट्री कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी में शामिल होकर सरकार बनाई, जिसमें उद्धव ठाकरे नए मुख्यमंत्री बने। 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के साथ सरकार बनाई, जिसके बाद शिंदे नए सीएम बने। 2023 के बाद अजित पवार भी सरकार में शामिल हो गए।

Leave Your Comment

Click to reload image