मध्य प्रदेश

भोपाल में फर्जी प्रवेश पत्र लेकर सेना में भर्ती की कोशिश, युवती गिरफ्तार

 भोपाल ,सेना में भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार में एक युवती फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गई। झारखंड की रहने वाली इस युवती को सेना के सूबेदार ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। धोखाधड़ी का केस दर्ज कर शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित युवती से पूछताछ कर रही है।

देशभर से आए थे प्रतिभागी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक सुल्तानिया इंफ्रेंट्री लाइन में सेना में भर्ती के लिए दूसरे चरण में मंगलवार सुबह से साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर से प्रतिभागी साक्षात्कार में सम्मिलित होने आए हुए थे। सभी के प्रवेश पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था।

इसलिए हुआ शक

जांच के दौरान सेना के सूबेदार जतेंदर सिंह ने दो महिला प्रतिभागियों के प्रवेश पत्र का क्रमांक एक-सा देखा। जबकि दोनों के प्रवेश पत्र पर फोटो, नाम, पता अलग-अलग था। उनमें से एक महिला पटना की रहने वाली थी एवं दूसरी झारखंड से आई रूपा भारती थी। आर्मी पोर्टल के साइबर सेल में पड़ताल करने के साथ दोनों के अन्य दस्तावेज की भी जांच की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image