मध्य प्रदेश

इंदौर की साख ने बनाया शहर को एक ब्रांड

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में देश में निरंतर 6 बार प्रथम आने वाले इंदौर ने अब ग्रीन ब्रांड के माध्यम से नई उपलब्धि अर्जित की है। इंदौर के ग्रीन ब्रांड को आमजन और निवेशकों ने हाथों-हाथ लेते हुए कुछ घंटे में ही नंबर-वन बना दिया। इस तरह इंदौर शहर एक ब्रांड बन चुका है। इस उपलब्धि के पीछे इंदौर की साख प्रमुख आधार है। न सिर्फ इंदौर के नागरिक बल्कि मध्यप्रदेश के सभी नागरिक यह गर्व कर सकते हैं कि प्रदेश के किसी नगरीय निकाय ने देश के प्रथम ग्रीन पब्लिक ब्रांड के माध्यम से इस क्षेत्र में ऊँचाइयों को छुआ है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम द्वारा सौर ऊर्जा क्षेत्र में संयंत्र स्थापना के लिए शुक्रवार को जारी ग्रीन ब्रांड इश्यू के लिए सिर्फ दो घंटे की अवधि में 300 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए। बाजार बंद होने तक यह राशि करीब 650 करोड़ रूपए हो गई। ओवर सब्सक्राइब की इस स्थिति को आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विशेष उपलब्धि माना है।

Leave Your Comment

Click to reload image