मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को खजुराहो विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज खजुराहो विमानतल पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज शाम 5.20 बजे खजुराहो विमानतल से विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना हुए। इस मौके पर छतरपुर जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को विदाई दी। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कलेक्टर श्री संदीप जीआर, एसपी श्री अमित सांघी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ढ़ाना हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो विमानतल पहुंचे और विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image