भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली के त्योहार से पहले धर्म को लेकर सियासत जारी है। राजधानी भोपाल इन दिनों सियासी अखाड़े का केंद्र बन गया है। बजरंग दल के पोस्टर विवाद के बाद अब संस्कृति बचाओ मंच ने भी ‘मैं सनातनी हूं’ पोस्टर लगा दिया है, जिस पर सियासत होना तय माना जा रहा है।
कैलाश विजयवर्गीय की फिसली जुबान: दो राज्यों के मुख्यमंत्री की जगह ‘प्रधानमंत्री’ की कर दी निंदा,
दरअसल, संस्कृति बचाओ मंच ने न्यू मार्केट सेंटर पॉइंट में पहुंचकर फूलों की दुकान में ‘मैं सनातनी हूं’ के पोस्टर लगाए। साथ ही लोगों से अपील की कि दीपावली पर सामान सनातन धर्मियों से खरीदें। एक और पोस्टर है, जिसमें लिखा है कि इस दीवाली की खरीदारी उनसे करें जो आपकी खरीदी से अपनी दिवाली मना सकें।
बता दें कि इसकी शुरुआत बजरंग दल के एक पोस्टर से हुई थी, जिसमें लिखा था ‘अपना त्योहा अपनों से व्यवहार।’ उन्होंने राजधानी में पोस्टर लगाकर अन्य धर्म के लोगों से सामान खरीदी नहीं करने की अपील की थी। उनका कहना था कि सिर्फ हिंदुओं के दुकान से सामान खरीदा जाए।