मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अग्निबाण रॉकेट के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व के प्रथम सिंगल-पीस 3डी सेमी-क्रायोजेनिक इंजन द्वारा संचालित रॉकेट अग्निबाण की अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर भारतीय वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई औ मंगलकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूर्णत: स्वदेशी निर्मित उक्त रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण नए भारत के निर्माण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में इस सफलता से देश गौरवान्वित हुआ है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह भारत का महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। 

Leave Your Comment

Click to reload image