मध्य प्रदेश

वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना आवश्यक : राज्यमंत्री श्री लोधी जल-गंगा संवर्धन अभियान,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री श्री लोधी ने किया वृक्षारोपण

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेश वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुये सभी से पौधरोपण का आव्हान किया। उन्होंने कहा पौधे जरूर लगायें, क्योंकि पेड़ हमें जिंदगी और ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। नोहटा में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। "सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगायें हम" का नारा सभी ने कार्यक्रम में लगाये।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। वर्षा काल में जो पेड़-पौधे लगाएंगे, वह निश्चित रूप से बड़े होंगे। उन्हें पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बारिश में पेड़-पौधे अपने आप पुष्पित और पल्लवित होंगे। इसलिए सभी से आव्हान किया कि बरसात के मौसम में पौधे जरूर लगाएं। राज्यमंत्री श्री लोधी कलेहरा, जबेरा सहित अन्य स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

राज्यमंत्री श्री लोधी ने दिलाई शपथ

 

राज्यमंत्री श्री लोधी ने उपस्थित सभी जनों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई और पौधरोपण करने प्रेरित किया। 

Leave Your Comment

Click to reload image