मध्य प्रदेश

छेड़छाड़ करने वालों को युवतियों ने सिखाया सबकः भीड़ ने बदमाशों की कपड़ा फटते तक की पिटाई, वीडियो वायरल

इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक कैफे में छेड़छाड़ की घटना सामने आईं, जहां युवतियों ने खुद अपनी हिम्मत से आरोपियों को सबक सिखाया। घटना 78 इलाके के ‘द हंगरी कैफे’ की है, जहां दो युवकों ने युवतियों के साथ बदसलूकी की। युवतियों ने तुरत हरकत में आते हुए आरोपियों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। युवतियों की हिम्मत देख वहां मौजूद भीड़ भी सक्रिय हो गई और दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी।

इस पूरी घटना के बाद युवतियों ने पुलिस में छेड़छाड़ की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदौर में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं ऐसे में अब युवतीयों ने भी मैदान संभाल लिया है। ऐसी हरकत करने वाली युवकों को अब युवतियां सड़क पर ही सबक सिखा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image