मध्य प्रदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश का खुला उल्लंघन: 15 हजार निजी स्कूल संचालकों ने नहीं दी फीस की जानकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूलों से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के 15 हजार स्कूलों ने फीस की जानकारी नहीं दी है। उक्त सभी स्कूल संचालकों ने स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश का खुला उल्लंघन किया है। आदेश की डेडलाइन खत्म होने के बावजूद अब तक जानकारी नहीं दी है।

दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले 3 साल में स्कूल संचालकों ने कितना खर्च किया और फीस कितनी बढ़ाई इसकी जानकारी मांगी थी। निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर रोक लगे इसलिए आदेश दिए गए थे। शिक्षा माफिया का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए विभाग ने फैसला लिया था। मध्यप्रदेश में 35 हजार से अधिक निजी स्कूल जिसमें से महज 18 हजार ने ही जानकारी दी है। सरकार को अपने खर्च का ब्यौरा स्कूल संचालकों ने नहीं दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image