मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर से विधानसभा जाएंगे कांग्रेस MLA: विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, जानिए क्या है वजह?

भोपाल। आज से विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले देर शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें यह फैसला हुआ कि सभी विधायक ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे। सुबह 10 बजे रेड क्रॉस के पास शिवाजी की प्रतिमा से ट्रैक्टर में सवार होंगे और विधानसभा जाएंगे। कांग्रेस ने खाद और कानून व्यवस्था पर विधानसभा सचिवालय को नोटिस दिया है। जिसमें कार्यमंत्रणा समिति में तिथि और समय नियत करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। 

दरअसल, प्रदेश में खाद की किल्लत से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। आए दिन अन्नदाताओं के बीच खाद को लेकर मारपीट और विवाद की खबरें आती रही है। जिसे विपक्ष मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की जुगत कर रही है। खाद और फसल के दाम को लेकर विरोध जताने का कांग्रेस ने अनोखा तरीका निकाला है। जिसके बाद अब कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image