मध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद: बेटी के साथ सड़क पार कर रही मां को मारी टक्कर, टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर। शहर में सड़क दुर्घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर पीड़िता की बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एरोड्रम पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर फरियादी को तलाश कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वायरल वीडियो में बेटी कई बार थाने जाने की बात कह रही है।

दरअसल बेटी अपनी मां के साथ रोड से गुजर रही थी तभी पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला के पैर पर गंभीर चोट लगी है। महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के नागिन नगर में हुई थी। पूरी सड़क दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image