पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक 60 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कुएं में छलांग लगा दी। जैसे ही आस-पास के लोगों ने महिला को कुएं में छलांग लगाते देखा, तुरंत इसकी सूचना पुलिस व SDERF की टीम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने महिला के शव को बाहर निकला।
कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले सिविल लाइन के महाराज सागर के पास एक 60 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कुएं में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने महिला को कुएं में छलांग लगाते देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस व SDERF की टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत करके महिला के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि, मृतिका जमना बाई उम्र 60 वर्ष निवास धाम मोहल्ला जो कि घर से काम करने के बहाने से निकली थी और अज्ञात कारणों के चलते कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।