मध्य प्रदेश

‘पकड़ सको तो पकड़ लो, शहर में बोलते 61-61’ : पुलिस को चैलेंज करने वाले फरार दो बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस प्रशासन को चैलेंज करने वाले दो बदमाश युवकों को गिरफ्तार किया है। अपराध करने के बाद पुलिस को खुला चैलेंज देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। सोशल मीडिया पर जबलपुर पुलिस को गिरफ्तार करने का चैलेंज देते फरार हुए थे। जबलपुर की मदन महल पुलिस ने इंदौर से बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चैलेंज वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दरअसल दोनों बदमाश एक युवक पर प्राणघातक हमला कर पुलिस को चैलेंज कर फरार हो गए थे। सोशल मीडिया में पुलिस को खुला चैलेंज देते हुए पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर लिखा था- “दम है तो पकड़ सको तो पकड़ लो”। युवक पर चाकुओं से हमला कर आयुष जैन और सचिन झारिया फरार हो गए थे। दोनों गिरफ्तार बदमाश 61-61 नाम से गैंग चला रहे थे। पुलिस गैंग से अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image