मध्य प्रदेश

वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने की गृहमंत्री का पुलता फूंकने की कोशिश, इस्तीफा की मांग

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आंबेडकर चौराहे पर वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर उनके पुतले का दहन करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हो गई। पुलिस ने समय रहते पुतला छीन लिया, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अमित शाह ने अपने बयान में बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया, जो असहनीय है। इसी के चलते वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने यह आंदोलन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

Leave Your Comment

Click to reload image