मध्य प्रदेश

क्रिसमस पर Santa बनकर जा रहा था डिलीवरी बॉय, हिंदू संगठन ने रोककर उतरवा दिए कपड़े, पूछा- हिंदू त्योहार में भगवा पहनके जाते हो?

इंदौर। आज पूरे देशभर में क्रिसमस त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच इंदौर में एक डिलीवरी बॉय को संता क्लॉज (Santa) बनकर निकलना महंगा पड़ गया। हिंदू संगठन के नेताओं ने उसे बीच में रोककर कपड़े उतरवा दिए और जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने पूछा कि क्या हिंदू त्योहार में भगवा पहनकर जाते हो?

संता क्लॉज की ड्रेस पहनकर फूड डिलीवरी करने निकले डिलीवरी बॉय से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा, “जब हिंदू त्यौहार होते हैं, क्या तब भगवा पहनकर या श्रीराम बनकर जाते हो? Zomato से सबसे ज्यादा डिलीवरी हिन्दू ही करवाते हैं, उन्हें क्या संदेश देना चाहते हो? हिंदुओं के त्यौहार पर संदेश देने का काम नहीं करते हो। मुस्लिम और ईसाई त्यौहार पर ही सारे संदेश याद आते हैं? डिलीवरी बॉय अर्जुन ने बताया कि कंपनी की ओर से उसे क्रिसमस पर पहनने के लिए ड्रेस दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image