मध्य प्रदेश

हथियार के साथ Video किया वायरल, 3 बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी इंदौर शहर में एक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही इंदौर क्राइम ब्रांच को तीनों आरोपियों की जानकारी लगी। तुरंत टीम का गठन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से पांच अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस, धारदार चाकू जब्त किए गए। इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक लक्ष्मीबाई नगर में रोड से अप्पू उर्फ अभय, नितेश पिता राजेंद्र चौधरी, लकी पिता राजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पूर्व के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच अब तीनों ही आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी है। कि यह किस घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करने वाले थे।

Leave Your Comment

Click to reload image