मध्य प्रदेश

पांचवें दिन भी कूनो नहीं लौटा चीता: श्योपुर की ‘होटल पाम’ के पास आया नजर, लोगों में दहशत

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से एक नर चीता बीते 5 दिन से गायब है। कूनो से निकलकर चीता रिहायशी इलाके के पास आसपास देखा जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें चीता शहर की सड़क पर घूमते हुए नजर आ रहा था।

जानकारी के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रिहायशी इलाके के पास पहुंचे नर चीता वायु बीते पांच दिनों से वापस नहीं लौटा है। बीते एक दिन पहले शहर की सड़क पर घूमते हुए चीता का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद अब होटलमक के पास से चीता गुजरता हुआ नजर आया है।

सामने आए वीडियो में चीता होटल पाम के पास से गुजरता हुआ देखा गया है। वन विभाग के अनुसार जिला जेल के आसपास चीते की लोकेशन देखी गई है। वन विभाग का कहना है कि चीते के हर कदम पर उनकी टीम नजर बनाए रखी है।

Leave Your Comment

Click to reload image