मध्य प्रदेश

जब दो सांड भिड़े तो ट्रैफिक हो गया जामः बीच बाजार ‘बुल फाइट’ से मची अफरा तफरी, लड़ाई में पलट गई दूध वाले की बाइक, 40 लीटर दूध बहा, दो एक्टिवा चकनाचूर

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बीच बाजार में “बुल फाइट” से अफरा तफरी मच गई। जबलपुर के गढ़ा बाजार में सांडों की लड़ाई से ट्रैफिक जाम हो गया। कोई लाठी लेकर हकालता नजर आया तो किसी ने पानी डालकर की लड़ाई को शांत कराने की नाकाम कोशिश की। सांडों की लड़ाई फल और मिठाई की दुकान तक पहुंची। दो सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांडों की लड़ाई इतनी देर चली कि लोग तमाशबीन बने रहे। लड़ाई में दूध वाले की मोटरसाइकिल पलट गई। बीच सड़क पर 40 लीटर दूध बह गया। सांडों की लड़ाई में दो एक्टिवा गाड़ियां चकनाचूर हुई है। सांडों की लड़ाई देखने तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक दो भारी भरकम सांडों की लड़ाई होती रही है। घटना गढ़ा थाना इलाके के गढ़ा बाजार की है।

Leave Your Comment

Click to reload image