मध्य प्रदेश

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज: कई लोगों को बनाया आरोपी, ये है पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की थी। इतना ही नहीं कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। घटना में निगम के कुछ कर्मचारी घायल हुए थे। वहीं इस पूरे मामले में अब पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ नामजद तो कई लोगों को आरोपी बनाया है।

दरअसल, बुधवार सुबह सड़क पर घूमते मवेशियों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। इलाके में नगर निगम की टीम ने कई बाड़े तोड़कर गायों को पकड़ा था। जिन्हें 2 गाड़ियों के माध्यम से ले जाया जा रहा था। तभी बीच रास्ते में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़िया रोककर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं निगमकर्मियों को पुलिस के सामने लट्ठ से पीटा।

इसमें बाद अब निगम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कराया है। 3 लोगों के खिलाफ नामजद तो कई लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक निगम को प्रकरण दर्ज करने में मशक्कत करना पड़ी। इसके बाद राजेंद्र नगर थाने पर विजय, संजय और तेज सिंह नामक कार्यकर्ताओं पर जान से मारने की धमकी, शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ सहित सात धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image