मध्य प्रदेश

खंडवा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: हजारों एकड़ भूमि से 40 जेसीबी ने हटाया कब्जा, रातों-रात खोदे गड्ढे, कलेक्टर, SP सहित मौजूद रहे 400 जवान

खंडवा। खंडवा के गुड़ी रेंज के जंगलों में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन विभाग ने देर रात तक कार्रवाई कर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। सुबह 8 बजे से शुरू हुई करवाई देर रात तक चली जिसमें नाहरमाल, हीरापुर व टाकलखेड़ा में एक हजार एकड़ जंगल की जमीन मुक्त कराया गया। इसमें 40 जेसीबी से फसलें हटाकर रातों रात 4 फीट गहरे व 5 फीट लंबे गड्ढे भी खोदे गए।

दरअसल, खंडवा जिले के जंगलों में अन्य जिलों से आए अतिक्रमणकारी बड़ी मात्रा में जंगल काट कर अतिक्रमण कर रहे हैं। पिछले दिनों वन विभाग ने कुछ जमीन मुक्त कराई थी। अभी भी बड़ी मात्रा में जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। वन विभाग में इन्हें जमीन मुक्त करने का नोटिस देकर 25 दिसंबर तक का समय दिया था। लेकिन इसके बावजूद किसी ने भी वन विभाग की जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा। जिसके बाद गुरुवार सुबह जिला प्रशासन पूरी प्लानिंग के साथ पुलिस बल, राजस्व और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ जमीन में पुनः वृक्षारोपण करवाने की तैयारी के साथ पहुंचा।

इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीन के साथ पुलिस, राजस्व और वन विभाग का अमला नाहरमाल रेंज पहुंचा।।जिसमें कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सुबह 8 बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। वन विभाग ने 40 जेसीबी की मदद से हजारों एकड़ वन भूमि से कब्जा हटाया। ये कार्रवाई 400 जवानों की तैनाती में हुई। इसके साथ ही रात में ही बुल्डोजर से गड्ढे लिए। जिसके अब इन गड्ढों में वृक्षारोपण किया जाएगा।

अतिक्रमणकारियों ने लगभग ढाई हजार हेक्टेयर क्षेत्र से पेड़ काटकर खेती योग्य जमीन बना ली गई थी। पिछले दिनों कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला भी किया था। जिसमें पांच वनकर्मी घायल हुए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image