मध्य प्रदेश

रेप के आरोपी बीजेपी नेता ने किया सरेंडरः कल वीडियो जारी कर अपने आपको को बताया था निर्दोष

शमशाबाद(विदिशा)। रेप केस में फरार चल रहे बीजेपी नेता जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने शनिवार को शमशाबाद विधानसभा के नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस पिछले तीन हफ्ते से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आखिरकार आरोपी ने शनिवार को खुद ही सरेंडर कर दिया। इसके पहले उसने वीडियो जारी कर अपने आपको को निर्दोष बताया था।

दरअसल 23 वर्षीय युवती ने 5 दिसंबर को बीजेपी नेता योगेंद्र सोलंकी पर रेप का आरोप लगाया था। थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। रेप का केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। युवती ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी से शिकायत की थी। उसने आरोपी की लोकेशन तक बताई थी लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ पाती उससे पहले ही वह भाग गया था। कल बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने अपने आप को निर्दोष बताया और पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही थी। इसी कड़ी में आज आरोपी ने नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत ने इसकी पुष्टि की है।

Leave Your Comment

Click to reload image