मध्य प्रदेश

विधायक फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन: इंदौर और महू की 24 फुटबॉल टीमें लेंगी हिस्सा, ऊषा ठाकुर ने किया खेल मैदान का निरीक्षण

इंदौर। मध्य प्रदेश के महू विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद महू गांव के अंतर्गत 2 जनवरी से 12 जनवरी तक विधायक फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में इंदौर और महू की करीब 24 फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी।

इसी बीच प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर स्थानीय विधायक उषा ठाकुर ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष नवीन तिवारी और स्पर्धा सचिव आनंद वर्मा से आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
 
मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि, खेलों में अनुशासन का होना सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा, “खेल में अनुशासन खिलाड़ियों को परिपक्व बनाता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। अनुशासनहीन खिलाड़ियों को खेल में स्थान नहीं मिल सकता। अनुशासन वह आधार है, जिस पर सफलता का निर्माण होता है।”

Leave Your Comment

Click to reload image