मध्य प्रदेश

गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः जन्मदिन मना रहे युवक को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी फिरोज, सैफू, सोहेब इलाके के कुख्यात बदमाश

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मदिन मना रहे युवक को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से सोनू उर्फ समीर मंसूरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जन्मदिन पार्टी में बदमाशों ने घर में घुसकर सीने में दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाश फिरोज, सैफू, सोहेब और एक अन्य ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपी इलाके के कुख्यात बदमाश बताए गए हैं। हत्या की वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

दरअसल घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर की है। घर की छत पर दोस्तों के साथ समीर मंसूरी जन्मदिन मना रहा था, तभी सभी आरोपी घर में बलात घुस गए और दनादन फायरिंग कर दी। फायरिंग से घायल समीर को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनू उर्फ समीर मंसूरी फर्नीचर बनाने का काम करता था। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना से इलाके में दहशत है। लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है।

Leave Your Comment

Click to reload image